सिटी मजिस्ट्रेट ने जूस पिलाकर किया अनशन समाप्त

WhatsApp Channel Join Now
सिटी मजिस्ट्रेट ने जूस पिलाकर किया अनशन समाप्त


हरिद्वार, 26 फ़रवरी (हि.स.)। जोमेटो फूड डिलीवर कम्पनी के डिलीवरी बॉय निर्धारित समय पर डिलीवरी न देने पर वेतन की कटौती न किये जाने तथा वेतन बढ़ाये जाने सहित मांगों को लेकर रानीपुर मोड़ पर 3 दिन से अनशन कर रहे थे।

आज नगर मजिस्ट्रेट हरिद्वार कुश्म चौहान ने जोमेटो कम्पनी के पदाधिकारियों एवं अनशनकारियों को कार्यालय बुलाकर उनसे वार्ता की तथा नगर मजिस्ट्रेट ने जोमेटो कम्पनी के कर्मचारियों के मांगपत्र पर नियमानुसार कार्यवाही किये जाने के लिए जोमेटो कम्पनी के पदाधिकारियों के साथ वार्ता की। उसके बाद उन्होंने अनशनकारियों को जूस पिलाकर उनका अनशन समाप्त कराया।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Share this story