पलायन रोकने के लिए पंचायत नीतियों में बदलाव करने की उठाई मांग

WhatsApp Channel Join Now

पौड़ी गढ़वाल, 16 नवंबर (हि.स.)। पाबौ क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ताओं ने पलायन रोकने के लिए पंचायती नीतियों में बदलाव करने और अर्थव्यवस्था सुधारने के लिए भूमि विकास पर ठोस नीतियां बनाने की मांग की है। सोमवार को पाबौ क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता दिलबर नेगी ने जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया।

इस दौरान उन्होंने पहाड़ों से लगातार बढ़ते पलायन और ग्रामीण क्षेत्रों की कमजोर होती अर्थव्यवस्था को लेकर सामाजिक कार्यकर्ताओं ने चिंता जताई है। कहा कि उत्तराखंड राज्य गठन के बाद से भूमि विकास जैसे महत्वपूर्ण विषय पर जनप्रतिनिधियों और शासन स्तर पर अपेक्षित ध्यान नहीं दिया गया है। पहाड़ी क्षेत्रों की अर्थव्यवस्था मुख्य रूप से धरातल और कृषि आधारित व्यवस्था पर निर्भर है, लेकिन इस दिशा में ठोस नीतियों के अभाव में ग्रामीण अर्थव्यवस्था कमजोर हो रही है। इसका सीधा असर पलायन के रूप में सामने आ रहा है।

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकारी धन का कई बार ऐसे कार्यों में उपयोग किया जाता है, जिनका जनहित और ग्रामीणों की आर्थिक स्थिति सुधारने से कोई सीधा संबंध नहीं होता। उन्होंने सुझाव दिया कि गांव-गांव में नर्सरी विकसित कर फलदार और औषधीय पौधों का उत्पादन बढ़ाने, स्थानीय परिस्थितियों के अनुरूप कृषि और बागवानी को बढ़ावा देने, आधुनिक तकनीक का उपयोग कर खेती को सुरक्षित और लाभकारी बनाने की मांग की।

उन्होंने फसलों की सुरक्षा के लिए ड्रोन और रोबोटिक सिस्टम जैसी तकनीकों के इस्तेमाल, सिंचाई के लिए जल संसाधनों के बेहतर प्रबंधन पर भी जोर दिया गया।

हिन्दुस्थान समाचार / कर्ण सिंह

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

777956 Articles

Share this story