टिहरी से बाल विज्ञान के छह प्रोजेक्ट राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

WhatsApp Channel Join Now

नई टिहरी, 27 नवंबर (हि.स.)। जिला एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में 32 वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में छात्र-छात्राओं ने शोध और नवाचारी प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता के जूनियर और सीनियर वर्ग के छह प्रोजेक्ट प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित किए गए। डायट में बाल विज्ञान कांग्रेस प्रतियोगिता का प्राचार्य डॉ. दीपक रतूड़ी ने समापन किया।

कहा कि यह कार्यक्रम छात्रों में वैज्ञानिक सोच विकसित करने का महत्वपूर्ण मंच है। आज के छात्र भविष्य के वैज्ञानिक हैं। जीआईसी छापराधार के प्रधानाचार्य गबर सिंह चौहान ने कहा कि बच्चों में प्रतिभा की कमी नहीं है। जरूरत उन्हें उचित मंच और मार्गदर्शन की है। जिला समन्वयक सुनील असवाल ने बताया कि जिला स्तरीय प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में जीआईसी नागराजाधार चिलेड़ी की रितिका प्रथम, जीआईसी नागदेव पथल्ड के ऋषभ नकोटी द्वितीय और जीआईसी जाखणीधार की रजनी तृतीय स्थान पर रही। सीनियर वर्ग में अटल उत्कृष्ट श्रीदेव सुमन राजकीय इंटर कॉलेज चंबा की आंचल रावत प्रथम, जीआईसी नागराजाधार के आशीष जोशी द्वितीय और जीआईसी रानीचौरी की आस्था उनियाल ने तृतीय स्थान पर रही। चयनित प्रतिभागी दिसंबर माह में प्रदेश स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।

इस मौके पर ब्लॉक समन्वयक प्रतीक उनियाल, डॉ. मनवीर नेगी, रविंद्र सिंह, डॉ. वीर सिंह रावत।, डॉ. देवेंद्र भंडारी, सूर्यकांत तिवारी, संदीप भट्ट, विनोद चमोली, राजेश रमोला, धिमान रावत, संजय मस्तवाल, दरम्यान पंवार, रणजीत पंवार, कुसुम लता राणा, सरिता, सुभाष उनियाल आदि मौजूद थे।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश रतूड़ी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

784101 Articles

Share this story