एसआईआर के नाेटिसाें का मतदान स्थथाें पर हाे रहा निस्तारण

WhatsApp Channel Join Now
एसआईआर के नाेटिसाें का मतदान स्थथाें पर हाे रहा निस्तारण


एसआईआर के नाेटिसाें का मतदान स्थथाें पर हाे रहा निस्तारण


नई टिहरी, 11 अगस्त (हि.स.)। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत जिलेभर में मतदाता सूची से संबंधित विसंगतियों और अनमैप (बिना मैपिंग वाले) प्रकरणों में निर्गत नोटिस की सुनवाई का कार्य इन दिनाें प्रगति पर है। विभिन्न मतदान स्थल पर यह कार्य निर्वाचन कर्मी संपादित करते हैं। घनसाली विधानसभा क्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्र खोला बूथ में सुनवाई आयोजित की गई।

एईआरओ/ईओ मानवेंद्र सिंह रावत, एएओ संजय राणा, अल्पेश, प्रियांशु ने नोटिसों का निस्तारण किया। वहीं प्राथमिक विद्यालय कोठगा (रियूंटी) में भी विसंगति मामलों की सुनवाई की गई। इधर, प्रतापनगर विधानसभा के जीआईसी मिश्रवाण गांव, गालूधार बूथ, टिहरी विधानसभा के कोटी खास बूथ पर भी नोटिसों की सुनवाई हुई। डीएम/जिला निर्वाचन अधिकारी नितिका खण्डेलवाल ने इस कार्य में लगे कार्मिकों को निर्देश दिए हैं कि जिन मामलों में निर्धारित तिथि पर किसी कारणवश सुनवाई नहीं हो पाई है, उनमें तत्काल पुन: सुनवाई कार्यक्रम भी निर्धारित किया जाए। जिन प्रकरणों में सुनवाई पूरी हो गई है उनमें आवश्यक दस्तावेज संबंधित पोर्टल पर अपलोड करते हुए प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करें।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश रतूड़ी

Share this story