सिमरन का राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में हुआ चयन

WhatsApp Channel Join Now
सिमरन का राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में हुआ चयन


पौड़ी गढ़वाल, 3 दिसंबर (हि.स.)। इंटर कालेज पोखरीखेत की छात्रा सिमरन गुसांई अंडर 17 खो-खो में राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी। छात्रा के चयन पर शिक्षा विभाग व स्कूल परिसर में खुशी बनी हुई है।

इंटर कालेज पोखरीखेत के व्यायाम शिक्षक भारत बिष्ट ने बताया कि सिमरन गुसांई ने बीते दिनों कालाढूंगी नैनीताल में हुई राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन किया। बताया कि उनका चयन अब राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। बताया कि वह उत्तर प्रदेश के अयोध्या में होने वाली राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी।

हिन्दुस्थान समाचार / कर्ण सिंह

Share this story