एसएसपी श्वेता समेत सात पुलिसकर्मियों को सिल्वर व गोल्ड डिस्क सम्मान

WhatsApp Channel Join Now
एसएसपी श्वेता समेत सात पुलिसकर्मियों को सिल्वर व गोल्ड डिस्क सम्मान


नई टिहरी, 31 अक्टूबर (हि.स.)। राष्ट्रीय एकता दिवस को पुलिस विभाग ने हर्षोल्लास से मनाया। पुलिस लाइन चंबा में भव्य परेड आयोजित की गई। आईजी (गढ़वाल) राजीव स्वरूप ने बतौर मुख्य अतिथि मान प्रणाम ग्रहण किया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। एसएसपी श्वेता चौबे समेत सापत लिसकर्मियों को पुलिस महानिदेशक के सिल्वर व गोल्ड डिस्क से सम्मानित किया।

शनिवार को एकता दिवस के कार्यक्रम में आईजी राजीव ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन से प्रेरणा लेकर अनुशासन, एकजुट, राष्ट्रप्रेम, कर्तव्यनिष्ठा एवं समर्पण के साथ पुलिसकर्मी दायित्वों का निर्वहन करें। परेड की प्रथम इन कमांड एसआई एपी सुभाष चंद, द्वितीय कमांड रतन रावत और तृतीय कमांड एएसआई विपुल गौड़ ने संभाली।

गणतंत्र दिवस और स्ववतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले में नियुक्त जिन पुलिस कार्मिकों को उत्कृष्ट कार्यों, उल्लेखनीय सेवाओं के लिए पुलिस महानिदेशक के सिल्वर व गोल्ड डिस्क से सम्मानित करने को चिन्हित किया उन्हें आईजी गढ़वाल ने पदक से अलंकृत किया।

जिसमें 2025 में उत्तराकाशी के धराली क्षेत्र में आई आपदा के दौरान विशिष्ठ कार्य करने के लिए एसएसपी श्वेता, सीओ महेश लखेड़ा, सीएफओ संजीवा कुमार, कोतवाल कृष्ण कांत, एसआई शिव शंकर उनियाल, आरक्षी रविंद्र नेगी, अनामिका शामिल हैं।

इस मौके पर सीओ सुरेंद्र भंडारी, प्रतिसार निरीक्षक अमित कुमार, एलआईयू निरीक्षक शैलेंद्र राणा, पीआरओ एसएसपी अशोक कश्यप, संतोष कुमार मौजूद थे।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश रतूड़ी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

770048 Articles

Share this story