पौड़ी में वार्ड सदस्यों को टीबी से बचाव की जानकारी

WhatsApp Channel Join Now
पौड़ी में वार्ड सदस्यों को टीबी से बचाव की जानकारी


पौड़ी गढ़वाल, 30 सितंबर (हि.स.)। स्वास्थ्य विभाग की ओर से नगर पालिका सभागार में टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत वार्ड सदस्यों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। डॉ. श्वेता नवानी ने सभासदों को टीबी के लक्षण, बचाव, जांच और उपचार की जानकारी देते हुए कहा कि समय पर जांच और नियमित उपचार से टीबी पूरी तरह ठीक हो सकती है।

प्रशिक्षण में संभावित मरीजों की पहचान कर उन्हें जांच और उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचाने पर जोर दिया गया। डॉ. नवानी ने वार्ड सदस्यों से अपने क्षेत्रों में लोगों को टीबी के प्रति जागरूक करने और बीमारी से जुड़ी भ्रांतियां दूर करने की अपील की। उन्होंने कहा कि टीबी मुक्त भारत का लक्ष्य हासिल करने में जनप्रतिनिधियों की भूमिका महत्वपूर्ण है।

इस दौरान डॉ. कल्याणी तिवारी, ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक विवेक घिल्डियाल, एसटीएस नीरज भंडारी समेत सभासद गौरव सागर, अरविंद रावत, शुभम रावत, प्रदीप असवाल और रेखा चौहान मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / कर्ण सिंह

Share this story