मेडिकल कॉलेज निर्माण को लेकर सुमन पार्क में शुद्धि-बुद्धि यज्ञ

WhatsApp Channel Join Now
मेडिकल कॉलेज निर्माण को लेकर सुमन पार्क में शुद्धि-बुद्धि यज्ञ


नई टिहरी, 10 अगस्त (हि.स.)। नई टिहरी में प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज निर्माण करने की मांग को लेकर श्रीदेव सुमन पार्क में जन जागरण सत्याग्रह कर रहे लोगों ने शासन-प्रशासन की शुद्धि-बुद्धि के लिए हवन यज्ञ किया। वहीं मेडिकल कॉलेज निर्माण संघर्ष समिति के लोगों ने बैठक कर 16 अगस्त से मांग के समर्थन मे बेमियादी धरना शुरू करने की चेतावनी दी।

सुमन पार्क में जन जागरण सत्याग्रह पर बैठे पूर्व जिला पंचायत सदस्य जीतराम भट्ट ने कहा कि वह गत 9 दिनों से वह सत्याग्रह कर रहे हैं। लेकिन शासन-प्रशासन की ओर से मेडिकल कॉलेज निर्माण की स्थिति को स्पष्ट नहीं किया जा रहा है। शासन-प्रशासन में बैठे लोगों को अच्छी बुद्धि आए इसके लिए हवन यज्ञ किया गया है। सरकार जल्द टिहरी के लोगों की भावना के अनुरूप मेडिकल कॉलेज के निर्माण की घोषणा करें। वहीं दूसरी ओर मेडिकल कॉलेज निर्माण संघर्ष समिति के संयोजक डॉ़ राकेश भूषण गोदियाल और सह संयोजक भगवान सिंह रावत ने बताया बौराड़ी में संपन्न हुई बैठक में निर्णय लिया गया, कि 15 अगस्त तक मेडिकल कॉलेज के निर्माण की घोषणा नहीं होती है तो 16 अगस्त को नगर क्षेत्र में रैली निकालने के बाद बौराड़ी के गणेश चौक पर बेमियादी धरना शुरू किया जाएगा।

इस मौके पर विक्रम तोपवाल, युद्धवीर नेगी, सरस्वती चमोली, उर्मिला सुयाल, सुषमा भट्ट, आशा भट्ट, बिजलदास, मनोहर कुडियाल, टीकम चौहान, रविंद्र कुमार, जेएस नेगी, जितेंद्र सेमवाल, महिपाल नेगी, जयवीर रावत, अनुसूया नौटियाल, रमेश रतूड़ी, देवेंद्र नौडियाल, सीपी डबराल, कमल सिंह महर, आर्यन भट्ट, राजेश डंयूडी, पर्वत कुमाईं, विशाल राणा माैजूद थे।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश रतूड़ी

Share this story