श्री गुरु हरिकृष्ण साहिब जी के प्रकाश पर्व पर निकली प्रभात फेरी का पुष्पवर्षा से स्वागत

WhatsApp Channel Join Now

हल्द्वानी , 07 अगस्त (हि.स.)। सिखों के आठवें गुरु, श्री गुरु हरिकृष्ण साहिब जी महाराज के पावन प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में गुरुद्वारा श्री गुरु हरिकृष्ण साहिब जी महाराज, रामपुर रोड, हल्द्वानी से शुक्रवार प्रातः 5:00 बजे श्रद्धा एवं उत्साह के साथ प्रभात फेरी का आयोजन किया गया।

प्रभात फेरी रामपुर रोड गली नंबर-8 एवं 9, विष्णुपुरी तथा बरेली रोड से होते हुए पुनः गुरुद्वारा साहिब पहुंचकर संपन्न हुई। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर प्रभात फेरी का भव्य स्वागत किया। शबदी जत्थों ने “दुख भंजन तेरा नाम जी” एवं “ठाकुर गाइये गाइये आत्म रंग” सहित विभिन्न गुरबाणी शबदों का सुमधुर कीर्तन कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया।गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के मुख्य सेवादार अमरीक सिंह ने प्रभात फेरी में सम्मिलित हुई संगत एवं सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए अधिक से अधिक संख्या में आगामी धार्मिक समागमों में शामिल होने का आह्वान किया।

उन्होंने बताया कि प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में आज को रात्रि 7 बजे से 10:30 बजे तक गुरमत समागम आयोजित किया जाएगा। इसके पश्चात 08 अगस्त 2026 (शनिवार) को प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक विशेष कीर्तन दरबार एवं गुरमत समागम होगा। इस अवसर पर प्रसिद्ध कीर्तनिये.भाई भूपिंदर सिंह जी फिरोज़पुरी तथा सुप्रसिद्ध प्रचारक भाई अमरीक सिंह जी (बॉम्बे वाले) विशेष रूप से पधारकर गुरुबाणी कीर्तन एवं गुरमत विचारों के माध्यम से संगत को निहाल करेंगे। दोनों कार्यक्रमों के दौरान गुरु के लंगर अटूट वरतेगा |

प्रभात फेरी के आयोजन को सफल बनाने में रंजीत सिंह, बलजीत सिंह, गुरचरण सिंह, जसलिन कौर, जसनित सिंह, गुनीत कौर, गुरप्रीत कौर, हरप्रीत कौर, पुष्पिंदर कौर, कवलदीप सिंह, मंजीत सिंह, हरविंदर सिंह, सिंह, रवि, प्रिंस, लकी, दलजीत सिंह, रसनित सिंह, इंदरपाल सिंह, आशु, अमन, जसप्रीत सिंह एवं सुरिंदर सिंह सहित अनेक सेवादारों ने सहयोग किया

हिन्दुस्थान समाचार / अनुपम गुप्ता

Share this story