शेरवुड कॉलेज की 104वीं वार्षिक एथलेटिक्स प्रतियोगिता

WhatsApp Channel Join Now
शेरवुड कॉलेज की 104वीं वार्षिक एथलेटिक्स प्रतियोगिता


नैनीताल, 04 नवंबर (हि.स.)। देश-प्रदेश के सर्वश्रेष्ठ विद्यालयों में शामिल शेरवुड कॉलेज नैनीताल की 104वीं वार्षिक एथलेटिक्स प्रतियोगिता बुधवार को विद्यालय के खेल मैदान में आयोजित की गई। प्रतियोगिता का शुभारंभ मार्च पास्ट से हुआ, जिसकी सलामी विद्यालय के प्रधानाचार्य अमनदीप संधू ने ली।

इसके बाद छात्र-छात्राओं ने विभिन्न खेल स्पर्धाओं में प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में रॉबिनहुड हाउस ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि फ्रायर टक हाउस द्वितीय स्थान पर रहा। वहीं हॉर्समैन यानी जूनियर विंग में एलन-ए-डेल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

साथ ही विभिन्न वर्गों में सहजजोत जम्मु, आदेश प्रताप सिंह गिल, मान्या रौतेला, सारष्टी सिंह और अर्णव खंडेलवाल को सर्वश्रेष्ठ एथलीट का पुरस्कार दिया गया। समापन संबोधन में प्रधानाचार्य अमनदीप संधू ने कहा कि खेल प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों के शारीरिक स्वास्थ्य और मानसिक विकास के लिए लाभकारी होती हैं। ये जीवन में मिल-जुलकर रहने और आगे बढ़ने की प्रेरणा भी देती हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ. नवीन चन्द्र जोशी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

774260 Articles

Share this story