अखिल भारतीय जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में शेरवुड कॉलेज नैनीताल का दबदबा

WhatsApp Channel Join Now
अखिल भारतीय जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में शेरवुड कॉलेज नैनीताल का दबदबा


नैनीताल, 24 अगस्त (हि.स.)। नगर के प्रतिष्ठित शेरवुड कॉलेज ने देहरादून में आयोजित अखिल भारतीय कलात्मक जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए 26 पदक अपने नाम कर प्रतियोगिता का समग्र विजेता बनने का गौरव हासिल किया है।

प्रापत जानकारी के अनुसार महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून में 22 और 23 अगस्त को आयोजित प्रतियोगिता में 10 विद्यालयों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था। शेरवुड कॉलेज के 13 खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और विभिन्न स्पर्धाओं में कुल 26 पदक जीते। विद्यालय की टीम में मोहित कुमार, हरजन प्रताप सिंह, अर्नव अग्रवाल, मोलिक मेहता, अली अब्बास, हेरंग गुप्ता, अनन्त राज, कियान, आर्यन, अक्षांश, समर्थ भट्टा, जयन्त सिंह और ऐरान डेविड शामिल रहे। शानदार प्रदर्शन के आधार पर शेरवुड कॉलेज को समग्र विजेता घोषित किया गया। सोमवार को टीम के वापस लौटने पर विद्यालय के प्रधानाचार्य अमनदीप सन्धू ने खिलाड़ियों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी को बधाई दी और इसे विद्यालय के लिए गौरव का क्षण बताया।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ. नवीन चन्द्र जोशी

Share this story