शेरवुड कॉलेज को उत्तराखंड में पहला और देश में तीसरा एजुकेशन वर्ल्ड पुरस्कार

WhatsApp Channel Join Now
शेरवुड कॉलेज को उत्तराखंड में पहला और देश में तीसरा एजुकेशन वर्ल्ड पुरस्कार


नैनीताल, 23 अक्टूबर (हि.स.)। शिक्षा नगरी नैनीताल के सर्वश्रेष्ठ विद्यालयों में शामिल शेरवुड कॉलेज ने शिक्षा के क्षेत्र में एक और उपलब्धि हासिल की है। शेरवुड कॉलेज को ‘को-एड बोर्डिंग स्कूल्स’ यानी बालक-बालिकाओं के आवासीय विद्यालयों की श्रेणी में उत्तराखंड का सर्वश्रेष्ठी और देश का तीसरा सर्वश्रेष्ठ स्थान दिया गया है और उन्हें ‘एजुकेशन वर्ल्ड’ पुरस्कार दिया गया है। विद्यालय के प्रधानाचार्य अमनदीप संधू को दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी के हाथों से यह प्रतिष्ठित पुरस्कार प्राप्त हुआ है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शेरवुड कॉलेज को एजुकेशन वर्ल्ड की 2026-27 की स्कूल रैंकिंग में विभिन्न श्रेणियों के विद्यालयों का मूल्यांकन किया गया है। इस मूल्यांकन में शेरवुड कॉलेज को उत्तराखंड के सहशिक्षा आवासीय विद्यालयों में प्रथम और अखिल भारतीय स्तर पर तीसरा स्थान मिला है। शेरवुड कॉलेज को मिली यह उपलब्धि नैनीताल के शैक्षणिक क्षेत्र के लिए भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। प्रधानाचार्य अमनदीप संधू के नेतृत्व में विद्यालय की प्रगति को इस सम्मान से जोड़ा गया है।

इस उपलब्धि से विद्यालय की पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर और मजबूती मिल रही है, और इस पर उन्हें शिक्षा जगत से प्रशंसा, सराहना, बधाई व शुभकामनाएं भी मिल रही हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ. नवीन चन्द्र जोशी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

765563 Articles

Share this story