चित्रकला प्रतियोगिता में शालिनी, जाह्नवी और आयुष ने मारी बाजी

WhatsApp Channel Join Now
चित्रकला प्रतियोगिता में शालिनी, जाह्नवी और आयुष ने मारी बाजी


नई टिहरी, 30 सितंबर (हि.स.)। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत डायट (जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान) नई टिहरी में जिला स्तरीय चित्रकला, भाषण और निबंध प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने शानदार प्रदर्शन किया। विजेताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

बुधवार को डायट में प्रतियोगिता का जिला पंचायत अध्यक्ष इशिता सजवाण, भाजपा जिलाध्यक्ष उदय रावत, सीडीओ वरूणा अग्रवाल ने शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं को प्रतिभा दिखाने के यह भी एक मंच है।

उन्होंने सभी से विकसित भारत 2047 के लिए अपना योगदान देने की अपील की। विभिन्न विकासखंडों से चयनित विद्यार्थियों ने रचनात्मकता, अभिव्यक्ति कौशल एवं प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। चित्रकला प्राथमिक वर्ग में शालिनी, सुरभि, दर्पण, जूनियर वर्ग में जाह्नवी, प्रतिज्ञा, वर्तिका और माध्यमिक वर्ग में आयुष, समर आर्य और समीक्षा पंवार, निबंध के जूनियर वर्ग में खुशी, केशव, प्रिया, सीनियर वर्ग में गीता भट्ट, अंकिता और अनीता धनाई जबकि भाषण में नरेंद्र महिला विद्यालय बीपुरम की प्रियांशी, जीआईसी अखोडी भिलंगना की शीतल मैखुरी और जीआईसी चमराड़ा देवी की कृतिका क्रमशः पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। इस मौके पर चंबा की पालिकाध्यक्ष शोभनी धनोला, जिला संयोजक डॉ. भान सिंह, डीईओ माध्यमिक वीपी सिंह, बेसिक पूनम चौहान, बीईओ मोहम्मद कुरैशी, दीपक कुमार मौजूद थे।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश रतूड़ी

Share this story