वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी यशोदा का निधन

WhatsApp Channel Join Now
वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी यशोदा का निधन


पौड़ी गढ़वाल, 26 फ़रवरी (हि.स.)। जिला मुख्यालय पौड़ी के च्वींचा गांव निवासी राज्य आंदोलनकारी यशोदा रावत का निधन हो गया है। उन्होंने 85 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। श्रीनगर गढ़वाल में अलकनंदा नदी तट पर आईटीआई पैतृक घाट पर उनका अंतिम संस्कार हुआ।

जिला मुख्याय पौड़ी के च्वींचा गांव निवासी वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी यशोदा रावत का गुरुवार को अपने आवास में निधन हो गया। उत्तराखंड राज्य आंदोलन में अग्रणी भूमिका रही। सामाजिक क्षेत्र में लगातार सक्रीय रही। वह नगर पालिका पौड़ी में वर्ष 1997 के निर्वाचित बोर्ड में सभासद भी रही।

राज्य आंदोलनकारी बीरा भंडारी ने कहा कि राज्य आंदोलन में साथी यशोदा रावत की भूमिका अहम रही है। उन्होंने इस प्रदेश के लिए लाठियां खायी। लेकिन अंतिम सांस तक प्रदेश की बेहतर के लिए आगे बढ़कर योगदान दिया। राज्य आंदाेलनकारी सरिता नेगी ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए उनके योगदान को अपूर्णीय बताया।

हिन्दुस्थान समाचार / कर्ण सिंह

Share this story