वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. मंजरी ने किया डीएसबी परिसर का भ्रमण

WhatsApp Channel Join Now
वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. मंजरी ने किया डीएसबी परिसर का भ्रमण


नैनीताल, 03 अप्रैल (हि.स.)। डीएसबी परिसर की पूर्व छात्रा एवं जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया देहरादून में वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. मंजरी जोशी ने शुक्रवार को परिसर का भ्रमण कर अपने विद्यार्थी जीवन की स्मृतियों को ताजा किया। इस दौरान उन्होंने वनस्पति विज्ञान विभाग का दौरा करते हुए बॉटनिकल गार्डन एवं हाइड्रोपोनिक्स इकाई का अवलोकन किया। विभाग की ओर से उन्हें पौधों से संबंधित फ्लायर भेंट किया गया।

उल्लेखनीय है कि डॉ. जोशी ने डीएसबी परिसर के भूगर्भ विज्ञान विभाग से पीएचडी पूर्ण करने के बाद जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया में चयन प्राप्त किया। भ्रमण के दौरान उन्होंने एलुमनी सेल के महासचिव प्रोफेसर ललित तिवारी से भी भेंट की। इस अवसर पर प्रोफेसर सुषमा टम्टा, प्रोफेसर नीलू लोतधयाल, डॉ. नवीन पांडे, विशाल एवं लता वसुंधरा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ. नवीन चन्द्र जोशी

Share this story