उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के चयन 

WhatsApp Channel Join Now

नई टिहरी, 13 अगस्त (हि.स.)। मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के तहत बौराडी स्टेडियम में आयोजित तीन दिवसीय चयन प्रतियोगिता संपन्न हो गई। व्यायाम शिक्षक चक्रधर प्रसाद भद्री ने बताया कि वीरवार को 12 से 13 आयु वर्ष के 63 बालक और 64 बालिकाकाओं ने प्रतिभाग किया। बताया कि यदि किसी प्रतिभागियों के नंबर एक समान होते हैं, तो उनकी प्रतियोगिता 17 अगस्त को बौराड़ी स्टेडियम में ही कराई जाएगी। बताया कि जिला कीड़ा अधिकारी दीपक रावत के निर्देशन में यह चयन संपन्न हुआ है।

उन्हीं के कार्यालय की ओर से चयनित प्रतिभागियों के अंतिम चयन की सूचना दी जाएगी। बताया कि आयु वर्ग 8 से 14 वर्ष तक के 6 ग्रुपों में कुल 150-150 बालक-बालिकाओं को प्रत्येक को 1500 रूपये प्रतिमाह डीबीटी के माध्यम से छात्रवृत्ति दी जाएगी। इस मौके पर जिला क्रीड़ा समन्वयक विनोद नेगी, सुरेंद्र चौधरी, नरपाल नकोटी, सुरेंद्र पुंडीर, दिनेश रावत, उपेंद्र मैठाणी, मनोज नेगी, राजपाल नेगी, यजुवेंद्र चौहान, अनिल कुमार मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश रतूड़ी

Share this story