ड्रैगन फ्रूट की खेती के लिए बेहतर की जाए सिंचाई व्यवस्था

WhatsApp Channel Join Now
ड्रैगन फ्रूट की खेती के लिए बेहतर की जाए सिंचाई व्यवस्था


नई टिहरी, 12 सितंबर (हि.स.)। सीडीओ वरुणा अग्रवाल ने नरेंद्रनगर क्षेत्र के ग्राम सैण में प्रगति स्वायत्त सहकारिता के तहत संचालित ड्रैगन फ्रूट की खेती और बकरी पालन यूनिट का निरीक्षण किया। उन्होंने ड्रैगन फ्रूट की अच्छी गुणवत्ता को देखते हुए सिंचाई व्यवस्था बेहतर करने के निर्देश दिए।

सीडीओ वरुणा ने नरेंद्रनगर के विभिन्न कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने बकरी पालन यूनिट में प्रकाश व्यवस्था के लिए दो सोलर लाइट लगाने को कहा। ड्रैगन फ्रूट की खेती के निरीक्षण के दौरान पौधों की गुणवत्ता अच्छी पाई गई। मुख्य कृषि अधिकारी विजय देवराडी और जिला उद्यान अधिकारी पंकज पेटवाल को ड्रिप सिंचाई और जियो लाइन टैंक की व्यवस्था करने को कहा। समूह की महिलाओं से संवाद करते हुए अन्य महिलाओं को भी ड्रैगन फ्रूट की खेती करने लिए प्रेरित करने को कहा। कहा कि ऐसी फसलों को बढ़ावा देने से जंगली जानवरों से होने वाले फसल नुकसान को भी कम किया जा सकता है। बाद में सीडीओ ने किराड़ा में संचालित बकरी पालन यूनिट का निरीक्षण किया। उन्होंने समूह की महिलाओं से बकरी पालन से संबंधित जानकारी ली और यूनिट की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश रतूड़ी

Share this story