खाई में गिरने से युवक की मौत, एसडीआरएफ ने निकाला शव

WhatsApp Channel Join Now
खाई में गिरने से युवक की मौत, एसडीआरएफ ने निकाला शव


पौड़ी गढ़वाल, 12 मई (हि.स.)। पौड़ी-कोटद्वार मार्ग पर गुमखाल के पास एक युवक के खाई में गिरने से मौत हो गई। एसडीआरएफ ने सर्च अभियान चलाते हुए मृतक का शव खाई से निकाला। एसडीआरएफ टीम अपर उपनिरीक्षक प्रेम प्रकाश ने बताया कि एसडीआरएफ को सूचना मिली कि कोटद्वार रोड पर गुमखाल के समीप एक युवक खाई में गिर गया है। सूचना मिलते ही आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

बताया कि एसडीआरएफ टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर स्थिति का आकलन किया गया, जहां युवक खड़ी ढलान से नीचे गहरी खाई में गिरा हुआ पाया गया। खाई का क्षेत्र संकरा एवं ढलानयुक्त होने के चलते टीम द्वारा आवश्यक सुरक्षा उपाय अपनाते हुए रिकवरी कार्यवाही प्रारंभ की गई। रोप तकनीक की सहायता से टीम के जवान नीचे उतरे और युवक को बरामद किया। बताया कि युवक को सावधानीपूर्वक मुख्य मार्ग तक लाया गया, लेकिन परीक्षण करने पर वह मृत पाया गया। बताया कि मृतक की पहचान रोशन सिंह बिष्ट पुत्र प्रकाश सिंह बिष्ट, निवासी ग्राम डाबर, लैंसडौन के रूप में हुई।

हिन्दुस्थान समाचार / कर्ण सिंह

Share this story