नैनीताल में गर्मी विद्यालयों का समय बदला, 15 मई तक नई समयसारिणी लागू

WhatsApp Channel Join Now
नैनीताल में गर्मी विद्यालयों का समय बदला, 15 मई तक नई समयसारिणी लागू


नैनीताल, 24 अप्रैल (हि.स.)। जिले में बढ़ती गर्मी को देखते हुए मुख्य शिक्षा अधिकारी गोविन्द राम जायसवाल ने विद्यालयों के संचालन समय में परिवर्तन किया है। आदेश के अनुसार हल्द्वानी, रामनगर एवं कोटाबाग विकासखंड के पर्वतीय क्षेत्रों को छोड़कर समस्त विद्यालयों में 15 मई 2026 तक नई समयसारिणी लागू रहेगी।

निर्देशों के तहत प्रार्थना सभा प्रातः 6.45 बजे आयोजित की जाएगी, जबकि विद्यालय संचालन प्रातः 7 बजे से अपरान्ह 1 बजे तक किया जाएगा। यह व्यवस्था गर्मी के प्रभाव से छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लागू की गई है। मुख्य शिक्षा अधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों एवं विद्यालय प्रबंधनों को निर्देशित किया है कि आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ. नवीन चन्द्र जोशी

Share this story