मांडाखाल में कार खाई में गिरी, एसबीआई बैंक के मैनेजर की मौत

WhatsApp Channel Join Now

पौड़ी गढ़वाल, 06 सितंबर (हि.स.)।बुआखाल-रामनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मांडाखाल के समीप शनिवार देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। पाबौ एसबीआई शाखा के प्रबंधक संजीव किलानिया की कार अनियंत्रित होकर करीब 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।

हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

ड्यूटी खत्म कर रात करीब नौ बजे संजीव कार से पौड़ी लौट रहे थे।

देर रात तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पौड़ी कोतवाली पुलिस, फायर यूनिट और पाबौ पुलिस ने सर्च अभियान चलाया। कोतवाल पौड़ी जयपाल नेगी ने बताया कि मांडाखाल के पास कार खाई में मिली और रेस्क्यू कर संजीव को बाहर निकाला गया, लेकिन उनकी मौत हो चुकी थी।

पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजनों को सौंप दिया गया। संजीव के निधन की खबर से पौड़ी और पाबौ में शोक की लहर है।

हिन्दुस्थान समाचार / कर्ण सिंह

Share this story