हल्द्वानी की गैंगरेप की घटना के विरोध में सत्यमेव जयते ने जलाया पुतला

WhatsApp Channel Join Now
हल्द्वानी की गैंगरेप की घटना के विरोध में सत्यमेव जयते ने जलाया पुतला


नई टिहरी, 18 नवंबर (हि.स.)। नैनीताल के हल्द्वानी में नाबालिग से दुराचार की घटना के विरोध में सत्यमेव जयते छात्र संगठन ने पीजी कॉलेज नई टिहरी के मुख्य गेट के बाहर प्रदर्शन कर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का पुतला जलाया। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की।

बुधवार को सत्यमेव जयते संगठन से जुड़े छात्र नेता दिव्यांशु रावत के नेतृत्व में छात्रों ने उक्त घटना में शामिल दुराचारियों और अभाविप संगठन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। कहा कि गत दिनों हल्द्वानी में अभाविप से जुड़े छात्र धीरज बिष्ट सहित कई अन्य आरोपियों ने नाबालिग के साथ दुराचार की घटना को अंजाम दिया। कहा इस घटना से लोगों में प्रदेशभर में अभाविप के खिलाफ आक्रोश का माहौल बना है।

सरकार महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा की बड़ी-बड़ी बातें हैं, लेकिन सरकार से जुड़े संगठन के लोग ही इस प्रकार की घटना को अंजाम दे रहे है। यह गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने शासन-प्रशासन घटना की निष्पक्ष जांच करते हुए आरोपियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्यवाही किए जाने की मांग उठाई है। कहा इस प्रकार की जघन्य अपराध के लिए देवभूमि में कोई जगह नहीं है। पुतला जलाने वालों में ऋतुराज नेगी, खुशबू, सुजल रतूड़ी, अजय, दिलीप प्रसाद, राधिका पंवार, राघव बहुगुणा, उन्नति मौजूद थे।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश रतूड़ी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

779097 Articles

Share this story