सत्यमेव जयते संगठन ने घोषित किए पीजी कॉलेज में छात्रसंघ के प्रत्याशी

WhatsApp Channel Join Now
सत्यमेव जयते संगठन ने घोषित किए पीजी कॉलेज में छात्रसंघ के प्रत्याशी


नई टिहरी, 20 सितंबर (हि.स.)। सत्यमेव जयते संगठन के सह संयोजक व पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष हितेश चौहान ने पीजी कॉलेज नई टिहरी में छात्रसंघ चुनाव के लिए विभिन्न पदों पर प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। श्रीदेव सुमन विवि से संबद्ध सभी महाविद्यालयों में आगामी 3 अक्तूबर को चुनाव होने हैं।

रविवार को यहां बौराड़ी में सत्यमेव जयते संगठन ने प्रत्याशियों का पैनल घोषित कर दिया। चौहान ने बताया कि अध्यक्ष पद पर दिव्यांशु रावत, राघव बहुगुणा उपाध्यक्ष, ऋतुराज नेगी सचिव, खुशबू सहसचिव, हीना कोषाध्यक्ष जबकि उन्नति विवि प्रतिनिधि पद पर संगठन की ओर से चुनाव लडेंगी। कहा कि संगठन का उद्देश्य छात्र-छात्राओं की समस्याओं को मजबूती से उठाना, महाविद्यालय में बेहतर शैक्षणिक वातावरण और विद्यार्थियों के हितों के लिए निरंतर कार्य करना प्राथमिकता है।

बीते कुछ वर्षों में सत्यमेव जयते ने पीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव में खासी सफलता हासिल की है। उन्होंने सभी प्रत्याशियों से छात्रों से संपर्क कर अपने पक्ष में माहौल बनाने की अपील की है। वहीं अध्यक्ष पद के प्रत्याशी रावत ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया है। कहा कि बीते कई समय से वह अपने साथियों के साथ छात्र हित में कार्य कर रहे हैं। उन्होंने पीजी कॉलेज के सभी छात्रों से सहयोग की अपील भी की है।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश रतूड़ी

Share this story