मुख्यमंत्री ने सुनीं जनसमस्याएं अधिकारियों को दिए तुरंत समाधान के निर्देश

WhatsApp Channel Join Now
मुख्यमंत्री ने सुनीं जनसमस्याएं अधिकारियों को दिए तुरंत समाधान के निर्देश


हल्द्वानी , 26 अक्टूबर (हि.स.)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार क़ो सर्किट हाउस में जनता व जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं।

उन्होंने अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों/समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित, पारदर्शिता से निस्तारण करने के निर्देश दिए।मुख्यमंत्री ने कहा कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है,ताकि लोगों को कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर न काटने पड़ें। उन्होंने कहा कि सरकार सरलीकरण, समाधान और संतुष्टि के मूल मंत्र के साथ कार्य कर रही है तथा प्रशासन की जवाबदेही और संतोषजनक समाधान सबसे महत्वपूर्ण हैं।

मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों से क्षेत्र के विकास हेतु विभिन्न आवश्यकताओं, कार्यों आदि पर चर्चा करते हुए जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप नागरिक सुविधाओं को सुदृढ़ करने की प्रतिबद्धता दोहराई।

इस दौरान सांसद अजय भट्ट, राज्यसभा सांसद दिनेश आर्या, जिला अध्यक्ष भाजपा प्रताप बिष्ट, विधायक कपकोट सुरेश गढ़िया,अध्यक्ष उत्तराखंड मंडी परिषद डा. अनिल कपूर डब्बू, दर्जा राज्य मंत्री शंकर कोरंगा, दर्जा राज्य मंत्री दीपक मेहरा, मोहन पाठक के साथ ही कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत, आईजी कुमाऊं निवेदिता कुकरेती, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ.मंजूनाथ टीसी, सिटी मजिस्ट्रेट हल्द्वानी एपी बाजपेई, नगर आयुक्त पारितोष वर्मा, पुलिस अधीक्षक यातायात डा.जगदीश चंद्रा, उपजिलाधिकारी हल्द्वानी मोनिका सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / अनुपम गुप्ता

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

767119 Articles

Share this story