सारथी फाउंडेशन समिति ने नन्हे-मुन्ने बच्चों के संग मनाया बाल दिवस
हल्द्वानी , 14 नवंबर (हि.स.)। बाल दिवस के अवसर पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सारथी फाउंडेशन समिति ने प्राइमरी पाठशाला बमोरी नगर के नन्हे-मुन्ने बच्चों के संग बाल दिवस बड़े धूमधाम से मनाया।
इस अवसर पर स्कूली बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
इसके बाद संस्था द्वारा बच्चों को खेलने के लिए कैरम, लूडो, शतरंज, फुटबॉल, पजल और छोटे बच्चों को छोटी बॉल प्रदान की गई। साथ ही बच्चों को चॉकलेट, चिप्स आदि के पैकेट बनाकर दिए गए। सभी चीजों को पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे।
इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष नवीन पंत ने कहा कि हर वर्ष बच्चे इस दिन का इंतजार करते हैं और हमें भी बच्चों के चेहरे पर खुशी देखने की ललक रहती है।
हिन्दुस्थान समाचार / अनुपम गुप्ता

