संस्कृति संरक्षण के लिए पंजाबी समाज की एक जुटता जरूरी : शिव अरोरा

WhatsApp Channel Join Now
संस्कृति संरक्षण के लिए पंजाबी समाज की एक जुटता जरूरी : शिव अरोरा


संस्कृति संरक्षण के लिए पंजाबी समाज की एक जुटता जरूरी : शिव अरोरा


हल्द्वानी , 17 अगस्त (हि.स.)। कैनाल रोड स्थित होटल ब्लू स्काई में हल्द्वानी पंजाबी जनकल्याण समिति द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में बोलते हुए रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा ने कहा कि अपनी संस्कृति की रक्षा और संस्करण के लिए पंजाबी समाज को एक जुट होना जरूरी है ।

अरोरा ने कहा कि पीएम मोदी और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने विभाजन विभीषिका स्मृति कार्यक्रमों के जरिए हमे और हमारे बुजुर्गो को मान सम्मान दिया । दर्जा धारी दिनेश मानसेरा ने कहा कि पंजाबियों के द्वारा अपनी मेहनत से देश और उत्तराखंड राज्य की तरक्की में अपना योगदान दिया है ।

हल्द्वानी पंजाबी जनकल्याण समिति के अध्यक्ष हरिमोहन अरोरा ने अपनी संस्था को उत्तरांचल पंजाबी महा सभावसे संबंध करने को घोषणा करते हुए सभी अतिथियों का स्वागत किया और बिरादरी के सेवा कार्याेबका उल्लेख किया ।

इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष के रूप में संजय ढींगरा, मंडल सचिव के रूप जितेंद्र साहनी और जिलाध्यक्ष पद पर पंकज कपूर को दायित्व दिए जाने की घोषणा प्रदेश महासचिव राजकुमार फुटेला ने करते हुए पंजाबी एकजुटता का संदेश दिया ।

वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश डावर ने संगठन की मजबूती के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी । कार्यक्रम का संचालन कर रहे महामंत्री मुकेश ढींगरा ने कहा कि हरिद्वार का विभाजन विभीषिका स्मृति कार्यक्रम के विषय में बताया और कहा कि एक ऐतिहासिक और भावुक कार्यक्रम रहा ।

इस अवसर पर संरक्षक कश्मीरी लाल साहनी, सुभाष मोंगा, संदीप गांधी, राजीव बग्गा, डॉ एन के मेहता, डॉ विनय खुल्लर, डॉ अतुल राजपाल, अशोक राजपाल, राजीव वाही, संजीव आनन्द, प्रेम मदान, हितेन्द्र भसीन, सूरज लाम्बा, सुनील सूरी, ज्ञान स्वरूप ग्रोवर, अनिमेष गिरधर, आकर्ष सचदेवा, पंजाबी वूमेन क्लब की अध्यक्ष कनिका वासुदेवा, उपमा सेठी, नीतू साहनी, रीना मानसेरा, भूमिका बंगा, पूजा बग्गा, शालिनी गुंबर, आस्था गुंबर, आदि मौजूद रहे । किच्छा पंजाबी महासभा के अध्यक्ष और उनकी टीम भी इस मौके पर मौजूद रही ।

हिन्दुस्थान समाचार / अनुपम गुप्ता

Share this story