संस्कृत शोधार्थी जयश्री को शोध मौखिकी परीक्षा के साथ पीएचडी उपाधि

WhatsApp Channel Join Now
संस्कृत शोधार्थी जयश्री को शोध मौखिकी परीक्षा के साथ पीएचडी उपाधि


नैनीताल, 08 अप्रैल (हि.स.)। कुमाऊं विश्वविद्यालय के डीएसबी परिसर स्थित संस्कृत विभाग में शोधार्थी जयश्री की शोध मौखिकी परीक्षा बुधवार को आयोजित हुई और इसके साथ उन्हें पीएचडी की उपाधि प्राप्त हो गयी। उन्होंने अपना शोधकार्य राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय काशीपुर के संस्कृत विभाग के प्रभारी डॉ. राघव कुमार झा के निर्देशन में पूर्ण किया है।

शोध मौखिकी परीक्षा का संचालन बाह्य विषय विशेषज्ञ जामिया मिल्लिया इस्लामिया केंद्रीय विश्वविद्यालय नई दिल्ली के पूर्व संस्कृत विभागाध्यक्ष प्रो. गिरीश चंद्र पंत ने किया। इस अवसर पर विभाग के प्राध्यापक, कार्मिक वर्ग, शोधार्थी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ. नवीन चन्द्र जोशी

Share this story