राज्य स्तरीय विद्यालयी जूडो प्रतियोगिता में नई टिहरी की समृद्धि को गोल्ड मेडल

WhatsApp Channel Join Now
राज्य स्तरीय विद्यालयी जूडो प्रतियोगिता में नई टिहरी की समृद्धि को गोल्ड मेडल


नई टिहरी, 28 सितंबर (हि.स.)। जिला मुख्यालय के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बौराड़ी की कक्षा 11 मे अध्ययनरत छात्रा समृद्धि नौटियाल ने राज्य स्तरीय विद्यालयी जूडो अंडर-19 प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल कर गोल्ड मेडल जीता है। शिक्षा विभाग के मीडिया प्रभारी चक्रधर प्रसाद भद्री ने बताया कि बीते दिनों संपन्न हुई जूडो प्रतियोगिता में समृद्धि ने पहला स्थान हासिल कर स्कूल और जिले का नाम रोशन किया है।

छात्रा समृद्धि ने खेल प्रशिक्षिका मोनिका कोहली, ऋचा नकोटी का आभार जताया है। कहा कि उनके नेतृत्व मेें उन्होंने जूडो की विभिन्न विधा का प्रशिक्षण लिया। मुख्य शिक्षा अधिकारी कमला बड़वाल, जिला शिक्षा अधिकारी विजय पाल सिंह, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी तस्लीम कुरैशी सहित पीटीआई मनोज नेगी, मनोज असवाल, भरतराम बडोनी, दर्शन गुसाईं आदि ने उन्हें बधाई देते हुए आगे भी अन्य प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया है।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश रतूड़ी

Share this story