ढालवाला क्षेत्र में चेकिंग के दाैरान नौ खाद्य पदार्थों के सैंपल जांच को भेजे

WhatsApp Channel Join Now
ढालवाला क्षेत्र में चेकिंग के दाैरान नौ खाद्य पदार्थों के सैंपल जांच को भेजे


ढालवाला क्षेत्र में चेकिंग के दाैरान नौ खाद्य पदार्थों के सैंपल जांच को भेजे


नई टिहरी, 27 अगस्त (हि.स.)। रक्षाबंधन और जन्माष्टमी पर्व के मध्यनजर जिलेभर में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और मिलावट रहित सामान उपलब्ध कराने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग लगातार अभियान चलाए हुए है। विभागीय टीम ने नरेंद्रनगर ब्लॉक के ढालवाला क्षेत्र में विभिन्न प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों के 9 नमूने जांच के लिए लैब को भेजे हैं।

सहायक आयुक्त प्रमोद रावत ने बताया कि वीरवार को टीम ने ढालवाला क्षेत्र की विभिन्न दुकानों, होटल, रेस्टोरेंट, ढाबों और डेयरी की दुकानों का निरीक्षण किया। अभियान के दौरान पनीर, खाद्य तेल एक-एक, मिठाई के 4 और नमकीन-चिप्स के 3 नमूने लिए गए। सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। इसके अलावा ढालवाला क्षेत्र में खाद्य निर्माण इकाइयों का सघन निरीक्षण किया गया। जिसमें अनियमितता पाए जाने पर सुधार नोटिस जारी किया गया।

रावत ने बताया कि त्योहार के दौरान उपभोक्ताओं को सुरक्षित एवं मानक युक्त खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य प्रतिष्ठानों एवं निर्माण इकाइयों की लगातार निगरानी की जा रही है। जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल ने संबंधित अधिकारियों को खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं सुरक्षा को लेकर नियमित जांच करने तथा मानकों का उल्लंघन पाए जाने पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इस मौके पर वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी बलवंत चौहान, कानूनगो राय सिंह शामिल रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश रतूड़ी

Share this story