कुमाऊँ विश्वविद्यालय में स्नातक प्रवेश के लिए समर्थ पोर्टल शुरू, 31 मई तक कर सकते हैं आवेदन

WhatsApp Channel Join Now
कुमाऊँ विश्वविद्यालय में स्नातक प्रवेश के लिए समर्थ पोर्टल शुरू, 31 मई तक कर सकते हैं आवेदन


नैनीताल, 02 मई (हि.स.)। कुमाऊँ विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने नैनीताल परिसर तथा संबद्ध महाविद्यालयों में प्रवेश हेतु समर्थ पोर्टल (https://ukadmission.samarth.ac.in/) 1 मई से सक्रिय कर दिया है, जिसके माध्यम से अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विश्वविद्यालय की ओर से जारी सूचना के अनुसार अभ्यर्थियों को पोर्टल पर पंजीकरण कर आवश्यक विवरण भरना होगा, जिसके लिए 50 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। पंजीकरण प्रक्रिया 1 मई से 31 मई 2026 तक चलेगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने शनिवार काे बताया कि प्रवेश प्रक्रिया को पूर्णतः डिजिटल और पारदर्शी बनाया गया है, ताकि छात्रों को सरल व सुविधाजनक तरीके से प्रवेश मिल सके। अभ्यर्थियों से निर्धारित अवधि के भीतर आवेदन करने का आग्रह किया गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ. नवीन चन्द्र जोशी

Share this story