महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया

WhatsApp Channel Join Now
महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया


देहरादून, 21 जुलाई (हि.स.)। प्रदेश के पर्यटन धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने बाबा बौखनाग की पवित्र तपोस्थली बौख (बौख नाग धाम) को पर्यटन क्षेत्र में शामिल करते हुए धार्मिक पर्यटक स्थल घोषित किया है।

बाबा बौखनाग की पवित्र तपोस्थली बौख (बौखनाग धाम) की डोली यात्रा के 18 जुलाई को जनपद आगमन पर श्री बाबा बौखनाग देव समिति के एक प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश के पर्यटन धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज से भेंटकर यमुना गंगा के मध्य सिलक्यारा सुरंग के ठीक ऊपर बाबा बौखनाग की तपोभूमि बौख टिब्बा (बौखनाग धाम) को पर्यटन स्थल घोषित करने की मांग की थी।

जिसका तुरंत संज्ञान लेकर महाराज ने बाबा बौखनाग की पवित्र तपोस्थली बौख टिब्बा (बौखनाग धाम) को पर्यटन स्थल घोषित कर सचिव पर्यटन को आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं। पर्यटन धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज कहा कि श्री बाबा बौखनाग की पवित्र तपोस्थली बौख टिब्बा (बौखनाग धाम) में तीसरे साल सेम नाग राजा के तर्ज पर त्रिवार्षिक राजकीय मेले का आयोजन बड़े भव्यता और दिव्यता से मनाया जाता है।

यह यमुना घाटी एवं गंगा घाटी का बहुत ही बड़ा आस्था का केन्द्र है जहाँ पर प्रत्येक दिन पर्यटकों का आवागमन लगा रहता है, और पर्यटन की दृष्टि से यह स्थान बहुत ही महत्वपूर्ण है।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ विनोद पोखरियाल

Share this story