संघ ने उत्तराखंड में गढ़वाल और कुमाऊं संभाग बनाए, पदाधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारियां
देहरादून, 16 नवंबर (हि.स.)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने उत्तराखंड में संगठनात्मक पुनर्गठन के तहत अब दो संभाग कुमाऊं और गढ़वाल बनाए हैं। दोनों संभागों की नई कार्यकारिणी में विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। नई व्यवस्था में संभाग संघचालक, कार्यवाह, शारीरिक, बौद्धिक, व्यवस्था, सेवा, संपर्क और प्रचार प्रमुख सहित विभिन्न दायित्वों का निर्धारण किया गया है।
बरेली में आयोजित बैठक में इसकी घोषणा की गई। बैठक में दोनों संभागों की नई कार्यकारिणी और विभिन्न पदाधिकारियों के दायित्वों की भी घोषणा की गई। नई व्यवस्था के तहत संघ ने संगठनात्मक गतिविधियों के संचालन के लिए अलग-अलग पदों पर जिम्मेदारियां तय की हैं। कुमाऊं संभाग में डॉ. नीलाम्बर को संभाग संघचालक और भूपेन्द्र गोबाडी को संभाग कार्यवाह बनाया गया है। मनोहर सिंह को संभाग शारीरिक प्रमुख, शीलनिधि त्रिपाठी को बौद्धिक प्रमुख, भगवान सहाय को व्यवस्था प्रमुख और डॉ. बृजेश बनकोटी को संभाग प्रचार प्रमुख का दायित्व सौंपा गया है।
इसी क्रम में हेम पाण्डे को संभाग संपर्क प्रमुख, अरविन्द राव को सेवा प्रमुख, कमल को धर्मजागरण समन्वय, कृष्ण बारा को धर्मजागरण समन्वय प्रमुख, नित्यानन्द को पर्यावरण प्रमुख और रामउजागर को सद्भाव प्रमुख बनाया गया है। राजेन्द्र विष्ट को कुटुंब प्रबोधन प्रमुख, संतोष मिश्रा को सामाजिक समरसता प्रमुख, डॉ. सिद्धार्थ पाटनी को ग्राम्य विकास प्रमुख और डॉ. बृजेश सिंह को गौसेवा प्रमुख की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा नशामुक्ति योजना के लिए अरविन्द और संभाग कार्यकारिणी सदस्य के रूप में डालचंद को जिम्मेदारी सौंपी गई है। दूधिया बाबा प्रकल्प के प्रमुख का दायित्व भी निर्धारित किया गया है।
गढ़वाल संभाग में राजेंद्र भंडारी को संभाग संघचालक और अनुज त्यागी को संभाग कार्यवाह, रविन्द्र चौहान को सह कार्यवाह, आशीष ओबरॉय को शारीरिक प्रमुख, शरद को बौद्धिक प्रमुख और पूर्णानंद को सह बौद्धिक प्रमुख की जिम्मेदारी दी गई है। गढ़वाल संभाग में नीरज मित्तल को व्यवस्था प्रमुख, पवन को सह व्यवस्था प्रमुख, प्रवीण गर्ग को सेवा प्रमुख, डॉ. अभय को संपर्क प्रमुख और गजेन्द्र खंडूड़ी को प्रचार प्रमुख बनाया गया है।
----------------
हिन्दुस्थान समाचार / राजेश कुमार पांडेय

