युवा कांग्रेस ने चूल्हे पर खाना बनाकर सरकार पर बोला हमला

WhatsApp Channel Join Now
युवा कांग्रेस ने चूल्हे पर खाना बनाकर सरकार पर बोला हमला


हल्द्वानी , 22 मार्च (हि.स.)। युवक कांग्रेस कार्यकताओं ने आज रसोई गैस किल्लत के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। युकां नेता हेमंत साहू ने केंद्र की मोदी सरकार को रसोई गैस की किल्लत के लिए जिम्मेदार ठहराया।

रसोई गैस का व्याप्त भारी संकट बढ़ती कीमतों कालाबजारी के विरोध युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश उपाध्यक्ष हेमन्त साहू की अगुवाई में हल्द्वानी के बुद्ध पार्क में अनोखे अंदाज़ का जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। गैस सिलेंडर में माला चढ़ाकर श्रंद्धाजलि देते लकड़ी वाले चूल्हे में भोजन बनाकर केन्द्र व राज्य सरकार के खिलाफ जमकर हमला बोला।कांग्रेस नेता राजेन्द्र बिष्ट व संदीप भसोड़ा ने कहा सरकार ने अच्छे दिनों के सपने दिखाकर बुरे दिन ला दिए हैं। जनता मजबूर होकर लकड़ी के चूल्हे में भोजन बना रही है।

प्रदर्शन करने वाले में मुख्य रूप से छात्र नेता मेहूल साह, सचिन राठौर, शाहनवाज मालिक, रेखा जाटव, ज्योति आर्या, विनीता आर्या, प्रेमा सागर, इशहाक खान, मयंक गोस्वामी, अल्का आर्या, रेनू आर्या, देवेन्द्र नेगी, हर्ष शर्मा, सौरभ कुमार आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / अनुपम गुप्ता

Share this story