पौड़ीखाल-वाडियो से डांडा होते हुए सांदणाकोट तक जल्द बनेगी सड़कः विनोद

WhatsApp Channel Join Now
पौड़ीखाल-वाडियो से डांडा होते हुए सांदणाकोट तक जल्द बनेगी सड़कः विनोद


नई टिहरी, 09 अगस्त (हि.स.)। देवप्रयाग विधानसभा के अंतर्गत पौड़ीखाल-वाडियो से डांडा होते हुए सांदणाकोट तक 4 किमी मोटर मार्ग का रविवार काे विधायक विनोद कंडारी ने शिलान्यास किया। 1 करोड़ 39 लाख 45 हजार रूपये की लागत से लोनिवि कीर्तिनगर इस मार्ग का निर्माण करेगा। विधायक ने समय और गुणवत्ता के साथ कार्य पूरा करने के निर्देश दिए हैं। लंबे समय से पौड़ीखाल क्षेत्र के लोग उक्त मोटर मार्ग के निर्माण की मांग करते आ रहे थे। सड़क बनने से कई गांव के लोगों को फायदा मिलेगा।

खासकर उनकी नकदी फसलों, सब्जी और फल को आसानी से बाजार उपलब्ध होगा। रविवार को विधायक कंडारी ने मोटर मार्ग का शिलान्यास करते हुए कहा कि करीब साढ़े चार साल के कार्यकाल में क्षेत्र से अधिकांश गांवों को सड़क से जोड़ दिया है। कुछ गांव व तोकें अवशेष हैं। उनकी डीपीआर बनाई जा रही है।

उन्होंने लोनिवि के अधिकारियों से गुणवत्ता से कार्य पूरा करने के निर्देश दिए हैं। खासकर मार्ग पर नाली और क्रैश बैरियर प्राथमिकता से लगाने को कहा। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख विनोद बिष्ट, भाजपा कके मंडल अध्यक्ष नरेंद्र रावत, पूर्व जिला पंचायत सदस्य पिंकी लिंगवाल, महामंत्री सरोज थपलियाल, मनोज बागड़ी, पूर्व प्रधान संतोषी बिष्ट, क्षेत्र पंचायत सदस्य कमलजीत डबोला, प्रदीप चौहान, प्रमोद चंद मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश रतूड़ी

Share this story