शिखर फॉल के पास वाहन खाई में गिरा, दो की मौत

WhatsApp Channel Join Now


देहरादून, 20 मई (हि.स.)। राजुपुर क्षेत्रान्तर्गत शिखर फॉल के पास सोमवार प्रातः तीन एक वाहन (थार) अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। वाहन में पांच लोग (दो महिला और तीन पुरुष) सवार थे। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और बाकी घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह जानकारी पुलिस ने दी।

पुलिस के अनुसार, थार (यूके-01डी-3333) शिखर फॉल के पास 200 मीटर खाई में गिर गई थी। सूचना पर एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीम पहुंची। सभी को रोप की सहायता से रेस्क्यू किय गया। एक महिला और एक पुरुष की घटनास्थल मौत हो गई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हिन्दुस्थान समाचार/राजेश

/मुकुंद

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

783254 Articles

Share this story