नैनीताल में 28 मार्च को राजस्व लोक अदालत

WhatsApp Channel Join Now
नैनीताल में 28 मार्च को राजस्व लोक अदालत


नैनीताल, 27 मार्च (हि.स.)। नैनीताल जनपद में लंबित राजस्व वादों के त्वरित निस्तारण हेतु शनिवार 28 मार्च 2026 को जनपद के सभी राजस्व न्यायालयों में राजस्व लोक अदालत आयोजित की जाएगी।

नैनीताल के जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में आमजन को सरल एवं शीघ्र न्याय उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही इस राजस्व लोक अदालत में जनपद के अंतर्गत जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय, अपर जिलाधिकारी न्यायालय, उपजिलाधिकारी न्यायालय तथा तहसीलदार न्यायालय में यह लोक अदालत आयोजित होगी, जहां सुलह-समझौते के माध्यम से विभिन्न राजस्व वादों का निस्तारण किया जाएगा।

उन्होंने बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं अधिवक्ताओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग कर वादों के समाधान में सहयोग करें। साथ ही वादकारियों से भी अपने प्रकरणों के त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित न्यायालयों में उपस्थित होने का आह्वान किया गया है।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ. नवीन चन्द्र जोशी

Share this story