मठपाल को मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक, आठ पुलिसकर्मी सम्मानित

WhatsApp Channel Join Now
मठपाल को मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक, आठ पुलिसकर्मी सम्मानित


नैनीताल, 15 अगस्त (हि.स.)। स्वतंत्रता दिवस पर नैनीताल पुलिस ने जनपद के सभी थानों, कार्यालयों और इकाइयों में ध्वजारोहण कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। पुलिस लाइन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी ने तिरंगा फहराकर अधिकारियों और कर्मचारियों को देश की आंतरिक सुरक्षा और जनसेवा के प्रति समर्पित रहने का संकल्प दिलाया।

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक-संचार रेवाधर मठपाल को मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक प्रदान किया गया। पुलिस महानिदेशक की सेवा आधारित सिल्वर डिस्क चंद्रशेखर, जानकी वर्मा, राजेश कुमार भट्ट और मुन्नी देवी लोहानी को मिली, जबकि सेवा आधारित गोल्ड डिस्क हरीश चंद्र को प्रदान की गयी। विशिष्ट कार्य के लिए वीरेंद्र राम, शंकर नाथ, दिलीप सिंह और रविकांत सेमवाल को सिल्वर डिस्क दी गयी। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने सभी सम्मानित हुए पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे सम्मान अन्य पुलिसकर्मियों को भी उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रेरित करेंगे।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ. नवीन चन्द्र जोशी

Share this story