एसआईआर से हटाए गए 13.41 करोड़ वोटरों को तत्काल बहाल करें

WhatsApp Channel Join Now
एसआईआर से हटाए गए 13.41 करोड़ वोटरों को तत्काल बहाल करें


नई टिहरी, 23 अक्टूबर (हि.स.)। विशेष पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) और छात्र-युवा प्रदर्शनकारियों पर दमन के खिलाफ संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किसान सभा ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय के नागेंद्र सकलानी मजदूर-किसान भूखंड बौराड़ी में विरोध दर्ज किया। किसान सभा ने मांग उठाई कि एसआईआर को तत्काल रोका जाए। साथ ही इसके लिए मुख्य रूप से दोषी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाकर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज हो।

कहा कि बगैर पारदर्शिता हटाए गए 13.41 करोड़ वोटरों को तत्काल बहाल किया जाए, जिससे उनका मताधिकार वापस मिल सके। किसान सभा कार्यकर्ताओं ने 2023 के चुनाव आयुक्त नियुक्ति कानून में संशोधन कर चयन समिति में कैबिनेट मंत्री की जगह सीजीआई को शामिल करने की मांग दोहराई। इस मौके पर उत्तराखंड किसान सभा के संयुक्त सचिव भगवान सिंह राणा, जिला कोषाध्यक्ष सफर सिंह नेगी, सीटू के जिला कोषाध्यक्ष श्रीपाल चौहान मौजूद थे।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश रतूड़ी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

765438 Articles

Share this story