रेशमा ने ले भूजी जाला लै च्यूड़ा समेत दिलशक प्रस्तुति पर बांधा समां

WhatsApp Channel Join Now
रेशमा ने ले भूजी जाला लै च्यूड़ा समेत दिलशक प्रस्तुति पर बांधा समां


नई टिहरी, 27 नवंबर (हि.स.)। चंबा महोत्सव एवं पर्यटन विकास मेले की द्वितीय सांस्कृतिक संध्या में लोक गायिका रेशमा शाह और विवेक नाैटियाल ने शानदार प्रस्तुतियां दी। जौनसारी और गढ़वाली गीतों की जुगलबंदी पर दर्शक जमकर थिरके। वीरवार शाम को चंबा पालिका क्षेत्र के बादशाहीथौल बंगाचली मैदान में आयोजित चंबा महोत्सव एवं पर्यटन विकास मेले की द्वितीय सांस्कृतिक संध्या का भाजपा जिलाध्यक्ष उदय रावत और मेलाध्यक्ष/दुग्ध संघ के प्रशासक सुशील रावत ने दीप जलाकर शुभारंभ किया।

उन्होंने कहा कि सरकार लोक संस्कृति के संरक्षण के लिए कार्य कर रही है। मेले आपसी मेलजोल के साधन हैं। इसके बाद मंच पर उन्होंने लोक गायिका रेशमा शाह और गायक विवेक नोटियाल का स्वागत किया। रेशमा शाह ने ले भूजी जाला लै च्यूड़ा, पाणी का धार, बामण मामा, महासू देवता, मेरी ददाणी और विवेक नाैटियाल ने रम झमा, ओ टूआ बेलण्य, दियु लाग्यो आदि गीतों पर दर्शकों को झूमने पर मजबूर किया। इस मौके पर व्यापार सभा अध्यक्ष बलवीर पुंडीर, उत्तम नेगी, क्षेत्र पंचायत सदस्य सुशील बहुगुणा, प्रधान बुद्धि प्रसाद भट्ट, मंगल सिंह नेगी, सभासद विजय कठैत, मेला समिति के सचिव पवनेश कुमार, धीरज रावत, अरविंद मखलोगा, दीपक गुनसोला, प्रवीन रावत, धनवीर पुरषोडा, राकेश बहुगुणा, संजय रावत, अनिल बिजल्वाण, राहुल बिजल्वाण मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश रतूड़ी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

784169 Articles

Share this story