रिपब्लिकन पार्टी ऑफ़ इंडिया (आठवले) के कार्यकर्ता भाजपा उम्मीदवार के पक्ष में करेंगे चुनाव प्रचार

रिपब्लिकन पार्टी ऑफ़ इंडिया (आठवले) के कार्यकर्ता भाजपा उम्मीदवार के पक्ष में करेंगे चुनाव प्रचार
WhatsApp Channel Join Now
रिपब्लिकन पार्टी ऑफ़ इंडिया (आठवले) के कार्यकर्ता भाजपा उम्मीदवार के पक्ष में करेंगे चुनाव प्रचार


देहरादून, 04 अप्रैल (हि.स.)। रिपब्लिकन पार्टी ऑफ़ इंडिया (आठवले) पार्टी देशभर के साथ उत्तराखंड में भी भाजपा उम्मीदवार के समर्थन में चुनाव प्रचार करेगी। इस दौरान आरपीआई के अध्यक्ष रामदास आठवले ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता प्रधानमंत्री मोदी के विजन को लेकर भाजपा के पांचों उम्मीदवार को जिताने में अपना योगदान देंगे।

गुरुवार को इंदिरा नगर में एक निजी बैंक्वेट हॉल में रिपब्लिकन पार्टी ऑफ़ इंडिया (आठवले) के अध्यक्ष और मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास आठवले की मौजूदगी में उत्तराखंड इकाई की बैठक हुई। इस दौरान भाजपा के समर्थन में कार्यकर्ता मीटिंग आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता रिपब्लिकन पार्टी ऑफ़ इंडिया (आठवले) के उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष सेठपाल सिंह ने की।

रामदास आठवले ने कहा कि भाजपा के समर्थन में रिपब्लिकन पार्टी ऑफ़ इंडिया (आठवले) के उत्तराखंड के कार्यकर्ता पांचों सीटों पर जिताने के लिए काम करेंगे। भारतीय जनता पार्टी के विजयी में एक योगदान देंगे। रिपब्लिकन पार्टी ऑफ़ इंडिया के समर्थन से भाजपा को दलित समाज एवं गरीब समाज का भी समर्थन मिलेगा। इससे भारतीय जनता पार्टी के पांचों सीटों पर जीत का जो मार्जिन होगा वह भी बहुत अधिक होगा।

प्रदेश अध्यक्ष सेठपाल सिंह ने कहा कि हमारे उत्तराखंड के 12 जिलों में जिला अध्यक्ष कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर जमीनी स्तर पर कार्य कर रहे हैं और भारतीय जनता पार्टी को विजयी दिलाने में मददगार साबित होंगे।

रिपब्लिकन पार्टी ऑफ़ इंडिया (आठवले) की ओर से प्रदेश उपाध्यक्ष राम सिंह, प्रदेश महामंत्री देवेन्द्र सिंह, प्रदेश सचिव सन्दीप कुमार, गडवाल मंडल सरवन कुमार, हरीश पटवाल, संजय कुमार ज़िला अध्यक्ष और अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार/राजेश

/रामानुज

हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्‍वाइन करने के लि‍ये  यहां क्‍लि‍क करें, साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर और वाराणसी से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप डाउनलोड करने के लि‍ये  यहां क्लिक करें।

Share this story