मेडिकल कॉलेज निर्माण को क्रमिक अनशन, सत्याग्रह और आंदोलन जारी

WhatsApp Channel Join Now
मेडिकल कॉलेज निर्माण को क्रमिक अनशन, सत्याग्रह और आंदोलन जारी


नई टिहरी, 05 नवंबर (हि.स.)। नई टिहरी में मेडिकल कॉलेज निर्माण की मांग को लेकर बेमियादी आंदोलन लगातार 96 वें दिन जारी रहा। मांग के समर्थन में कांग्रेस के शहर अध्यक्ष कुलदीप पंवार ने क्रमिक अनशन किया। वहीं पूर्व जिला पंचायत सदस्य जीतराम भट्ट का सत्याग्रह भी लगातार जारी है।

वीरवार को मेडिकल कॉलेज निर्माण को लेकर बौराड़ी के गणेश चौक पर पंवार और कई अन्य लोगों ने क्रमिक अनशन करते हुए प्रदेश सरकार से तत्काल यहां मेडिकल कॉलेज निर्माण को लेकर जीओ जारी करने की मांग की। संघर्ष समिति के अध्यक्ष डॉ. राकेश भूषण गोदियाल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य जीतराम भट्ट, संयोजक भगवान सिंह रावत, शिवराज सजवाण ने कहा कि आंदोलन को 100 दिन होने को है, लेकिन प्रदेश सरकार सुनने को तैयार नहीं है।

अब समिति के सामने भूख हड़ताल के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है। ऐसे में सरकार को जल्द से जल्द जीओ जारी कर टिहरी-उत्तरकाशी जिले के लोगों की इस जायज मांग पर कार्रवाई करनी चाहिए। इस मौके पर भगवान देई तोपवाल, देवेंद्र नौडियाल, अमित पंत, कमल सिंह महर, चंडी प्रसाद डबराल, किशोरी लाल चमोली, भरत सिंह रावत, राहुल बुटोला, कृष्णा, संदीप रावत, लखवीर चौहान मौजूद थे।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश रतूड़ी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

772914 Articles

Share this story