गंभीर रूप से घायल काे हेली एंबुलेंस से ऋषिकेश एम्स भेजा

WhatsApp Channel Join Now

देहरादून, 24 अप्रैल (हि.स.)। चमोली के गोपेश्वर में शुक्रवार काे जिला प्रशासन के प्रयासों से गम्भीर रूप से घायल व्यक्ति को हेली एम्बुलेंस की मदद से उपचार के लिए एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया।

आपदा प्रबंधन अधिकारी नंद किशोर जोशी ने बताया कि गुरुवार रात्रि को गोपेश्वर निवासी चंद्र प्रकाश सती अपने घर पर ही बेहोश होकर गिर गए। जिससे उनके सिर पर गम्भीर चोट आ गई। जिसके बाद परिजन उन्हें गंभीर स्थिति में जिला चिकित्सालय लाए। जहां प्राथमिक उपचार और सिटी स्कैन की जांच के चिकित्सकों ने उपचार के लिए तत्काल हायर सेंटर रैफर करने का सुझाव दिया।

सूचना मिलने पर जिलाधिकारी गौरव कुमार के निर्देश पर आपदा प्रबंधन अधिकारी प्रयासों से उन्हें हेली एंबुलेंस की मदद से ऋषिकेश एम्स भेजा गया।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ विनोद पोखरियाल

Share this story