नरेंद्रनगर क्षेत्र की दो सड़कों के नव निर्माण की वित्तीय स्वीकृति मिलीः सुबोध

WhatsApp Channel Join Now

नई टिहरी, 13 नवंबर (हि.स.)। नरेंद्रनगर विधानसभा के दो मोटर मार्गों के नव निर्माण कार्यों की सरकार ने स्वीकृति दे दी है। प्रथम चरण के तहत सरकार ने 11.05 लाख की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति जारी की है। वन मंत्री व नरेंद्रनगर विधायक सुबोध उनियाल ने बताया कि स्वीकृत कार्यों में पौड़ी-देवप्रयाग-गजा-जाजल राज्य मार्ग के किलोमीटर 83 से पयाल गांव तक 1.70 किमी लंबे मोटर मार्ग का नव निर्माण और गुंदाण गांव से मयाण गांव होते हुए बगसारी तक 5 किलोमीटर मोटर मार्ग का नव निर्माण के कार्य शामिल है।

बताया कि पयाल गांव मोटर मार्ग के लिए 2.80 लाख जबकि गुंदाण-मयाण-बगसारी मोटर मार्ग के लिए 8.25 लाख की स्वीकृति प्रदान की गई है। दोनों मोटर मार्गों की कुल लंबाई 6.70 किलोमीटर है। इन सड़कों के निर्माण से कई गांवों के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क संपर्क व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी। मंत्री उनियाल ने कहा कि नरेंद्रनगर विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क कनेक्टिविटी को सुदृढ़ करना और क्षेत्रवासियों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है।

क्षेत्र की आवश्यकताओं एवं जनभावनाओं के अनुरूप विकास कार्यों को गति देने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश रतूड़ी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

776309 Articles

Share this story