बकाया वसूली न होने पर 20 सहकारी समितितियों काे आरसी जारी

WhatsApp Channel Join Now

नई टिहरी, 09 सितंबर (हि.स.)। सहकारी समितियों की ओर से बकाया वसूली न होने पर जिला प्रशासन ने कड़ा रूख अख्तियार किया है। समय पर वसूली न होने पर एडीएम शैलेंद्र सिंह नेगी ने चार ब्लॉकों की 20 सहकारी समितियों के खिलाफ आरसी जारी कर दी है। इन समितियों से जुड़े 349 सदस्यों पर 2 करोड़ 21 लाख 26 हजार रुपये की बकाया राशि है।

प्रतापनगर ब्लॉक क्षेत्र की समितियों में सबसे अधिक बकायेदार है। सहायक निबंधक सहकारी समितियां पान सिंह राणा की रिपोर्ट पर जिला प्रशासन ने की ओर से यह कार्रवाई की गई। चंबा ब्लॉक की सात, जाखणीधार की दो, थौलधार की एक और प्रतापनगर ब्लॉक की 10 समितियां कार्रवाई के दायरे में हैं। एडीएम नेगी ने कहा कि बकाया वसूली में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अन्य सहकारी समितियों के बकायेदारों को आगामी अक्टूबर माह तक राशि जमा करने के निर्देश दिए गए हैं। कहा समय पर भुगतान नहीं करने वालों के खिलाफ भी आरसी जारी की जाएगी। प्रशासन की इस कार्रवाई से समितियों में हड़कंप मचा हुआ है।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश रतूड़ी

Share this story