आरएसएस ने मनाया अखण्ड भारत संकल्प दिवस

WhatsApp Channel Join Now

हल्द्वानी , 17 अगस्त (हि.स.)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा पर्वतीय उत्थान मंच हल्द्वानी में अखण्ड भारत संकल्प दिवस मनाया गया। मुख्य वक्ता सह प्रांत प्रचारक चन्द्रशेखर ने सभी स्वयंसेवकों को अस्सीवें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए भारत और भारतीयता का स्मरण कराया एवं वैदिक भारत में बौद्धिक ज्ञान की चर्चा की।

उन्होंने स्वामी विवेकानंद का उदाहरण देते हुए विस्मृति के आवरण को हटाकर इतिहास का स्मरण करने की अपील की। उन्होंने बताया कि देश के विभाजन के दर्द को भुलाया नहीं जा सकता। नफरत और हिंसा की वजह से हमारे लाखों भाई बहनों को विस्थापित होना पड़ा और उन लोगों क़ो अपनी जान भी गवानी पड़ी। उन लोगों के संघर्ष और बलिदान की याद में 14 अगस्त , सन 2021 से भारत विभाजन स्मृति दिवस के रूप में भारत सरकार द्वारा मनाने का निर्णय लिया गया।

उन्होंने बताया कि यह दिवस विभाजन के दौरान अनेक भारतीयों को हुई पीड़ा को याद करता है। इस दिवस का उद्देश्य भारतीयों को सामाजिक विभाजन को रोकना, सामाजिक सदभाव, एकता और मानव सशक्तिकरण की भावना को और मजबूती की याद दिलाना है।

प्राण प्रचारक चंद्रशेखर ने डीप स्टेट के चल रहे देश के विरुद्ध षडयंत्रों से सावधान रहने का आवाहन किया। साथ ही आज यह संकल्प लेना है कि हम सभी लोगों को इस खतरे का विशेष रूप से नई पीढ़ी के बच्चों को समझना आवश्यक है।मुख्य वक्ता के संबोधन के पश्चात जिला विद्यार्थी प्रचारक जगदीश ने सभी स्वयंसेवकों को शपथ दिलाकर कार्यक्रम का समापन किया।

हिन्दुस्थान समाचार / अनुपम गुप्ता

Share this story