राष्ट्र की एकता के शिल्पकार सरदार पटेल और सशक्त भारत की प्रतीक इंदिरा गांधी को कांग्रेसजनों ने किया नमन

WhatsApp Channel Join Now
राष्ट्र की एकता के शिल्पकार सरदार पटेल और सशक्त भारत की प्रतीक इंदिरा गांधी को कांग्रेसजनों ने किया नमन


हल्द्वानी , 31 अक्टूबर (हि.स.)। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती व देश की पूर्व प्रधानमंत्री स्व इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर हल्द्वानी स्थित कांग्रेस कार्यालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दोनों महान विभूतियों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने अदम्य इच्छाशक्ति, दूरदर्शिता और दृढ़ नेतृत्व से देश की सैकड़ों रियासतों का एकीकरण कर अखंड भारत की नींव को मजबूत किया। वहीं पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने अपने साहसिक नेतृत्व और दृढ़ निर्णयों से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की एक सशक्त पहचान स्थापित की। दोनों महान नेताओं का जीवन राष्ट्रसेवा, समर्पण और देश की एकता एवं अखंडता की रक्षा के लिए सदैव प्रेरणा देता रहेगा।

महानगर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट ने कहा कि सरदार पटेल का राष्ट्रीय एकता का संदेश और इंदिरा गांधी का देश के प्रति समर्पण भारतीय इतिहास की अमूल्य धरोहर है। दोनों नेताओं ने अपने कार्यों और विचारों से देश को नई दिशा दी। आज की पीढ़ी को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर लोकतांत्रिक मूल्यों, सामाजिक सद्भाव और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने के लिए कार्य करना चाहिए।

कार्यक्रम में हरीश मेहता, हेमंत बगड़वाल, संजू पाना, शोभा बिष्ट, रेनू तोमर, महेश कांडपाल, गिरीश पांडे, भुवन तिवारी, कौशलेंद्र भट्ट, गोविंद बगड़वाल, विक्की छीमवाल, हरेंद्र क्विरा, संदीप भैसोड़ा, संजू उप्रेती, इंदर बिष्ट, अमित रावत, पार्षद धर्मवीर, शंकर कोहली, उदित करायत, ताहिर भाई आदि कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / अनुपम गुप्ता

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

770048 Articles

Share this story