ब्रह्मकमल, केदारपाति ओर भोजपत्र से बनी राखियों बनी आकर्षण के केंद्र

WhatsApp Channel Join Now

उत्तरकाशी, 21 अगस्त (हि.स.)। मुख्यमंत्री उद्यमशाला चौपाल कार्यक्रम में विभन्न समूह से जुड़ी महिलाओं ने अपनी स्थानीय वस्तुओं से बनाई राखियाँ आकर्षण का केंद्र रही। इस दौरान महिलाओं के ओर से ब्रह्मकमल,केदारपाति तथा भोजपत्र से बनाई राखियों को देखने के लिए स्टाल पर भारी भीड़ लगी रही।

शुक्रवार को कलक्ट्रेट परिसर में आयोजित मुख्यमंत्री उद्यमशाला चौपाल कार्यक्रम में विभन्न विभागों के स्टाल लगाए गए थे। जिसमें की समेश्वर समूह,कल्पकेदार समूह तथा काशी विश्वनाथ समूह से जुड़ी महिलाओं ने भी स्टाल लगाया था। इस दौरान इन समूह से जुड़ी महिलाओं की ओर से अपनी पाम्परिक संस्कृति को बचाने तथा स्थानीय पेड़-पौधों जिमसें ब्रह्मकमल, केदारपाति तथा भोजपत्र शामिल हैं कि राखियाँ बनाई गई हैं। जिसको की एक ही राखी में सुंदर रूप से सजाया गया है। समूह की महिलाओं ने बताया कि इन राखियों को बनाने में महिलाओं का काफी समय और मेहनत करनी पड़ी है। लेकिन बावजूद इसके अपनी संस्कृति की लोक कला जो कि हमारे पूर्वजों से चली आ रही है। इसको संजोए रखने के लिए महिलाओं ने इन सुंदर राखियों को तैयार किया है। जिनकी कीमत 40 से 50 रुपए तक बताई गई है।

हिन्दुस्थान समाचार / सुरेन्द्र नौटियाल

Share this story