अब लोक भवन के नाम से जाने जाएंगे देहरादून व नैनीताल के राजभवन

WhatsApp Channel Join Now

देहरादून, 1 दिसंबर (हि.स.)। उत्तराखंड सरकार ने देहरादून और नैनीताल में स्थित राजभवन का नाम बदलकर अब लोक भवन कर दिया है। राज्य

सरकार की पहल के बाद केंद्र सरकार के गृह विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। अब राजभवन लोक भवन के नाम से जाना जाएगा।

केन्द्र सरकार की अधिसूचना के क्रम में उत्तराखंड के राज्यपाल के सचिव राज्यपाल रविनाथ रामन ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि देहरादून व नैनीताल में स्थित राजभवनों के नाम बदल दिए गए हैं। अब इन्हें लोकभवन के नाम से जाना जाएगा। इसकी अधिसूचना भी जारी कर दी गई है।

हिन्दुस्थान समाचार / विनोद पोखरियाल

Share this story