रईस भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत

WhatsApp Channel Join Now
रईस भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत


नैनीताल, 11 मई (हि.स.)। नगर के वरिष्ठ नागरिक, राज्य आंदोलनकारी एवं पूर्व दर्जा राज्य मंत्री रईस अहमद कादरी को भारतीय किसान यूनियन का उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। बताया गया है कि संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पारस नाथ की सहमति से संगठनात्मक ढांचे को सुदृढ़ बनाने तथा जवाबदेह कार्यशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह नियुक्ति की गई है।

भारतीय किसान यूनियन के उपाध्यक्ष लाल सिंह की ओर से जारी पत्र में रईस अहमद कादरी पर विश्वास व्यक्त करते हुए कहा गया है कि वह संगठन के प्रचार-प्रसार के साथ किसान हितों को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

नियुक्ति पर पूर्व सांसद डॉ. महेंद्र सिंह पाल, अधिवक्ता अनुपम कबडवाल, राज्य आंदोलनकारी पान सिंह सिजवाली, राजेन्द्र परगाई, राजेंद्र व्यास, नवीन तिवाड़ी, इमरान डायमंड, दिलशाद हुसैन, वकील सलमानी, पूर्व पालिकाध्यक्ष सचिन नेगी, कैलाश अधिकारी, दिनेश खेतवाल, अंकित चन्द्रा, लीला बोरा तथा बिशन सिंह मेहता सहित अनेक सामाजिक एवं राजनीतिक व्यक्तियों ने प्रसन्नता व्यक्त कर शुभकामनाएं दी हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ. नवीन चन्द्र जोशी

Share this story