मेडिकल काॅलेज निर्माणा काे लेकर आंदाेलन अनवरत जारी

WhatsApp Channel Join Now
मेडिकल काॅलेज निर्माणा काे लेकर आंदाेलन अनवरत जारी


नई टिहरी, 27 अगस्त (हि.स.)। नई टिहरी में मेडिकल कॉलेज की स्थापना को लेकर आंदोलन लगातार 12वें दिन जारी रहा। वीरवार को बौराड़ी के गणेश चौक पर आयोजित धरने पर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पंवार, वाल्मीकि समाज के अध्यक्ष दीपक रावत, रवि, नंदू वाल्मीकि, राजू, अभिनव, विक्की, लक्की, वीरेंद्र आदि बैठे। वहीं भाजपा के वरिष्ठ नेता जीतराम भट्ट का सत्याग्रह अनवरत जारी रहा।

आंदोलनकारियों ने कहा कि सीएम घोषणा के तहत इसका जीओ जारी होने के बाद धरना खत्म किया जाएगा। कहा कि दो-दो मुख्यमंत्री ने नई टिहरी में मेडिकल कॉलेज निर्माण की प्रतिबद्धता जताई है।

ऐसे में जनभावनाओं के अनुरूप तत्काल कार्रवाई की जानी चाहिए। इस मौके पर लखवीर चौहान, राहुल बुटोला, जगदंबा प्रसाद डबराल, सोहन डबराल, मनोज शाह, यूएस नेगी, करम सिंह तोपवाल, किशन लाल, किशोरी लाल चमोली, समिति के संयोजक राकेश भूषण गोदियाल, व्यापार मंडल अध्यक्ष शिवराज सजवाण, गब्बर रावत, शंभू प्रसाद भंडारी, बृजपाल परमार, संदीप रावत, चतर सिंह चौहान, बोट यूनियन के अध्यक्ष वीरेंद्र नेगी, मनोज रावत, सचिन, कैलाश, अजय मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश रतूड़ी

Share this story