जोशियाड़ा में जलभराव की समस्या को लेकर प्रदर्शन

WhatsApp Channel Join Now
जोशियाड़ा में जलभराव की समस्या को लेकर प्रदर्शन


उत्तरकाशी, 12 अगस्त (हि.स.)।

नगर पालिका क्षेत्र के जोशियाड़ा सेरा में बारिश के कारण लगातार बनी जल भराव की समस्या को लेकर स्थानीय लोगों ने बुधवार को जिला कार्यालय पहुंचकर जमकर प्रदर्शन किया। इस मौके पर प्रभावितों ने कहा कि जल भराव होने के कारण उनका घरों में रखा सामान खराब हो रहा है। इसके सथ ही घरों से बाहर निकलना दूभर हो गया है।

उन्होंने शासन -प्रशासन विरूद्ध जमकर नारेबाजी की ओर जल्द समस्या का समाधान करने की मांग की।

बुधवार को जोशियाड़ा सेरा में जल भराव से प्रभावित स्थानीय लोग यूकेडी नेता किरन रावत के नेतृत्व में कलक्ट्रेट पहुंचे। जहां पर सभी प्रभावितों ने शासन -प्रशासन पर अनदेखी का आरोप लगाया और जमकर नारे बाजी की।

कहा कि जोशियाड़ा सेरा में काफी लंबे समय से जल भराव की समस्या बनी हुई है। जिसको लेकर नगर पालिका सहित सिंचाई विभाग के पास कई बार गुहार लगा चुके हैं। लेकिन आज तक किसी ने भी इस ओर ध्यान नहीं दिया। वहीं आलम अब यह हो गया है,कि जल भराव के कारण जमा गंदा पानी स्थानीय लोगों के घरों में घुस रहा है।

इससे लोगों को भारी पेरशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कहा कि संबंधित विभागीय अधिकारियों की ओर से स्थलीय निरीक्षण कर समाधान का आश्वासन दिया गया। लेकिन इसके बाद भी कोई कार्य नही हो पाया। उन्होंने एडीएम युक्ता मिश्रा को ज्ञापन सौंपा और जल भराव की समस्या के निस्तारण की मांग की। वहीं चेतावनी दी कि सप्ताह भर के अंदर समस्या का निस्तारण नही किया गया तो वह गंगोत्री हाईवे को जाम करेंगे।

बुधवार को प्रदर्शन करने वालों में अनिल थपलियाल, जगत रमोला,जयवीर नेगी,सुरजीत राणा, पंकज उनियाल, सतवीर रमोला, मोहित मथुरा, अविनाश नौटियाल, जगमोहन पश्चिमी, उपेन्द्र राणा आदि स्थानीय लोग मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / सुरेन्द्र नौटियाल

Share this story